खबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा विधायक ने कहा; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से पहले नक्सलियों की तरह भूमिगत प्रचार करने वाले पास्टरों को गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने धर्मांतरण कराने वाले भूमिगत प्रचार करने वाले पस्टरों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि भूमिगत काम करने वाले पास्टर की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

दरअसल धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था, और बंद के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्रिसमस के लिए सजाए गए पंडाल में तोड़फोड़ की थी। जिसपर उनपर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

विधायक अजय चंद्राकर ने उसी का जवाब देते हुए कहा कि तोड़ फोड़ के आरोप में पुलिस कार्यवाही कर रही है। जहां तक गिरफ्तारी का सवाल है तो मैं कह रहा हूँ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के पहले जो भूमिगत पास्टर हैं न उनकी गिरफ्तारी चिन्हित करके होनी चाहिए। जो नक्सली नेटवर्क की तरह ये पास्टर लोग भूमिगत प्रचार करते हैं, वो जनता के सामने प्रचार करें। तो ये भूमिगत प्रचार करने वाले पास्टर पर कार्यवाही होनी चाहिए, जो भोली भाली जनता को बरगलाने-फुसलाने का काम करते हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसा क्या है कि वो सार्वजनिक रूप से प्रचार नही कर सकते, मैं भी सुनना चाहता हूँ कि पास्टर कौन से जीवन दर्शन में बात करते हैं। और जो पास्टर सामने नही भूमिगत प्रचार करते हैं, उनको गिरफ्तार करके जेल भेज देना चाहिए, तब ऐसी प्रतिक्रिया नही होगी जो हो रही है।

Back to top button