हिला बाजार: सोने-चांदी में चार दशकों की बड़ी गिरावट
निवेशकों में घबराहट, तो शादियों के चलते घरेलू बाजार में देखने को मिल रही है बिकवाली

NNH – Gold-Silver Crash/ सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली है। चांदी में 1980 के बाद की और सोने में 1983 के बाद ये सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।इस बड़े मार्केट क्रेश से इस घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेशकों को न सिर्फ चौंका दिया है, बल्कि बाजार को हिलाकर रख दिया है। और सोने-चांदी के निवेशकों के लिए 30 जनवरी ब्लैक फ्राइडे बनकर सामने आया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना एक ही सेशन में ग्यारह प्रतिशत टूट गया, वहीं चांदी में रिकॉर्ड 31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह गिरावट बीते चार दशकों की सबसे बड़ी मानी जा रही है। MCX में चांदी करीब ₹1.08 लाख टूटकर ₹2.91 लाख प्रति किलो के आसपास आ गई है, और सोना 20,300 गिरकर 1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के पास बंद हुआ।
इस बड़ी गिरावट से एक तरफ घरेलू निवेशकों में घबराहट साफ नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर इस गिरावट के बाद शादियों के सीजन के कारण घरेलू बाजार में अच्छी बिकवाली देखने को मिल रही है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, बड़े फंड्स की मुनाफावसूली के कारण इस कीमती धातुओं में यह भारी गिरावट देखने को मिली है इसके अलावा वैश्विक बाजार के संकेतों, डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और अचानक आई तेज बिकवाली से बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसके चलते भी यह गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल निवेशकों को सतर्क रहने की रहने की आवश्यकता है।






