
NNH रायपुर/ भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने BJP से अपना त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने केवल पद ही नहीं बल्कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। जानकारी के अनुसार, रवि भगत ने अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष को भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पेज पर भी त्याग पत्र की कॉपी पोस्ट कर शेयर किया है।
रवि भगत लंबे समय से पार्टी के खिलाफ मुखर होकर विभिन्न मुद्दों और विषयों को लेकर पार्टी नेतृत्व की आलोचना कर रहे थे। जिसके चलते उन्हें पार्टी संगठन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

गौरतलब है कि रवि भगत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठनों में सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा रवि भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और भाजपा संगठन में उनकी एक सक्रिय जमीनी कार्यकर्ता के रूप उनकी पहचान रही है।
रवि भगत के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जिसे संगठन के भीतर असंतोष और आंतरिक मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।






