पीएम मोदी का कांग्रेस पर सीधा वार कहा; देश जानता है कि आप पहले से ही नंगे हैं

NNH नई दिल्ली/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 फरवरी 2026 को मेरठ की जनसभा में AI Impact Summit 2026 विवाद पर कांग्रेस को घेरा।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने भारत के वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस नेताओं ने कपड़े उतार दिए। देश जानता है कि आप पहले से ही नंगे हैं, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी।”
पीएम ने आगे कहा कि जब दुनिया भारत की टेक ताकत देखने आई, तब कांग्रेस ने देश बनाम राजनीति की लड़ाई खुलकर सामने ला दी। उन्होंने कांग्रेस को “सरफिरा और बेलगाम” बताया और कहा कि TMC, DMK, BSP या नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ऐसा कोई पाप नहीं किया।
पीएम मोदी ने यह बयान AI समिट में Youth Congress के ‘शर्टलेस विरोध’ पर मेरठ में सभा को सम्बोधित करते हुए दिया है, और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।







