खबरों की खबरछत्तीसगढ़

बागबाहरा खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा, 300 फिट नीचे गिरा रोपवे, एक की मौत 7 श्रद्धालु हुए हैं घायल

NNH महासमुंद/ छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र में स्थित खल्लारी माता मंदिर में 22 मार्च 2026 को एक बड़ा रोपवे हादसा हुआ है। यह घटना खल्लारी माता मंदिर की पहाड़ी पर सुबह करीब 10 बजे हुई, जब रोपवे की ट्रॉली श्रद्धालुओं को लेकर नीचे आ रही थी। तभी रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली अचानक लगभग 300 फीट नीचे चट्टानों पर गिर गई।

इस रोपवे सेवा का उपयोग श्रद्धालु आमतौर पर पहाड़ी पर लगभग 1,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए करते हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान, बागबाहरा के खल्लारी मंदिर में इसी रोपवे में लोग दर्शन करने के बाद रोपवे में नीचे आते समय यह हादसा हुआ है।

इस दर्दनाक हादसे में रायपुर की रहने वाली 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 7 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रोपवे के रखरखाव (maintenance) में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

Back to top button