खास खबरछत्तीसगढ़देश/प्रदेशराजनीतिसामाजिक सरोकार

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए युग की शुरुआत: राशि बलवानी

पीएम मोदी का जताया आभार, अपील करते हुए कहा मिस कॉल कर अधिनियम का करें समर्थन

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत की कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार सदन में मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए 16 अप्रैल को नारी शक्ति वन्दन अधिनियम लेकर आ रही है। जो भारत के सबसे बड़े निर्णयों में से एक है, और पूर्ण रूप से नारी शक्ति को समर्पित है।

राशि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “नारी शक्ति वन्दन अधिनियम” के माध्यम से देश की महिलाओं को एक ऐसी शक्ति देने जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा, जिसको लेकर 33% आरक्षण के लिए देश की महिलाओं में भारी उत्साह है।

राशि बलवानी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाला संसद का विशेष सत्र “नारी शक्ति वन्दन अधिनियम” के लिए ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है। यह सत्र महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक नए युग शुरुआत है। उन्होंने 966713333 पर मिस कॉल कर इस अधिनियम का समर्थन करने की अपील की है। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के लिए राशि ने देश-प्रदेश की नारी शक्ति को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।

,

Back to top button