छत्तीसगढ़ शासनविभागीय समाचारशिक्षा

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियों का आदेश जारी

कब से कबतक स्कूल रहेंगे बंद, पढ़ें पूरी खबर

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू के चलते राज्य सरकार ने समय से पहले स्कूलों की गर्मी छुट्टी की घोषणा कर दी है। सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूल 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

अभी भीषण गर्मी से 40 डिग्री से अधिक तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सीएम साय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इस आदेश की जानकारी साझा की है।

Back to top button