विष्णुदेव सरकार द्वारा महिलाओं को भूमि रजिस्ट्रेशन में 50 प्रतिशत की छूट देना महिला सशक्तीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण का कदम: राशि

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत की कार्यकारी अध्यक्ष व एवं समाज सेविका राशि बलवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की मंत्रिपरिषद ने महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसमे अब महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन पर लगने वाले शुल्क में 50 प्रतिशत की कर छूट देने का निर्णय लिया है।
राशि ने कहा कि एक ओर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार नारी शक्ति अधिनियम लेकर आई है, तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार महिलाओं को संपत्ति अर्जन के लिए प्रोत्साहित करने 50 प्रतिशत की जो छूट देने का जो एलान किया है, उससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी, जिससे उनकी क्रय क्षमता में भी इजाफा होगा।
राशि बलवानी ने आगे कहा कि इस निर्णय से सरकार को लगभग 153 करोड़ रुपये राजस्व की कमी होगी, लेकिन महिला सशक्तीकरण के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हम अपनी संस्था एवं नारी शक्ति की ओर से आभार व्यक्त करते हैं।






