खास खबरदेश/प्रदेशमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में खुलेगा आरएसएस का पहला विश्वविद्यालय

NNH खास खबर/ मध्य प्रदेश में RSS का पहला विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है। 110 करोड़ की लागत से 55 बीघा जमीन पर यह विश्वविद्यालय शिवपुरी लिंक रोड स्तिथ बेला गांव में आकार लेगा। 4 मई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसका भूमि पूजन किया है।

दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस विश्वविद्यालय का संचालन मध्य भारत शिक्षा समिति करेगा। मध्य भारत शिक्षा समिति वर्तमान में ग्वालियर में माधव कॉलेज, PGV कॉलेज का भी संचालन कर रही है। ऐसे में ऋषि गालव विश्वविद्यालय की 5000 छात्रों की प्रवेश क्षमता होगी, जहां नर्सिंग पैरामेडिकल से लेकर मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग कोर्स संचालित होंगे।

Back to top button