खास खबरछत्तीसगढ़शिक्षा

ऋतिक सुंदरानी 12th में 96% अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम और राज्य में टॉप फाइव में बनाया स्थान, सभी ने बधाई देते हुए की उज्ज्वल भविष्य कामना

NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर के NH गोयल स्कूल के मेधावी छात्र ऋतिक सुंदरानी ने बारहवीं कक्षा में 96% अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम और राज्य में टॉप फाइव में स्थान प्राप्त किया है।

ऋतिक सुंदरानी ने हाल ही में घोषित हुए CBSC बोर्ड के वार्षिक परिणामों में NH गोयल स्कूल के कक्षा12th में 96% अंक हासिल किया है। जो विद्यालय में प्रथम स्थान और राज्य में (टॉप 5) स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। ऋतिक ने अपनी इस शानदार सफलता और अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र ने कहा, “मैं अपनी इस सफलता से बेहद खुश हूँ। नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के सहयोग ने मुझे इस बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद की।

छात्र के पिता प्रमोद सुंदरानी ने कहा कि ऋतिक शुरू से ही एक अनुशासित और अध्ययनशील विद्यार्थी रहा है, और बेटे की इस बड़ी उपलब्धि और सफलता से हमारे परिवारजन बेहद खुश हैं, और मेरे लिए यह गौरव का क्षण है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य और कक्षाध्यापक ने कहा कि ऋतिक की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है। ऋतिक सुंदरानी की इस उपलब्धि पर शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजजनों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दी हैं।

Back to top button