
NNH रायपुर/ रेत का अवैध कारोबार बैखोफ चल रहा है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दे रखा है। वहीं सुशासन तिहार के बीच सीएम हेल्पलाइन नम्बर 1076 में शिकायत करने के बाद त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा जाँच के बाद समोदा, कुरूद, मोहमेला तथा ग्राम कुटेला तहसील आरंग में तालाब में रेत पाटने की शिकायत पर उप संचालक खनिज प्रशासन राजेश मालवे के निदेश पर खनिज विभाग से सहायक खनि अधिकारी उमेश भार्गव व टीम राजस्व विभाग से गजानंद सिदार समोदा तहसीलदार के साथ पटवारी कोटवार व ग्रामवासियों के साथ मौका जांच किया गया, जांच के दौरान ग्राम कुटेला चिखली मुख्य सड़क के किनारे शासकीय भूमि प्रस्तावित है, जहां तालाब में बिना अनुमति के अवैध रूप से सैकड़ों ट्रैक्टर खनिज रेत डम्प होना पाया गया।
डंप किए गए अवैध रेत को ग्राम पंचायत सरपंच संतोष कुमार व पंच गण व ग्रमीणों की उपस्थिति में जप्त किया गया अवैध भंडारण को रोकने रैम रास्ता को जेसीबी मशीन से खोद कर काटा गया तथा रेत का अवैध भण्डारण बन्द करवाया गया अवैध भंडारण करने वाले 1. लौह चंद्राकर, 2.पवन चंद्राकर , 3 हेमंत चंद्राकर, 4.रघु चंद्राकर को जवाब तलब हेतु नोटिस दिया गया है, तथा रेत के अवैध परिवहन/भंडारण में संलग्न 03 वाहनो को जप्त कर आरंग पुलिस थाना में रखी गई है। खान एवम खनिज अधिनियम1957 के तहत अवैध भंडारण कर्ता के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
इसके अलावा धमतरी के कुरूद में नवागांव सेमरा में भी रेत का अवैध उत्खनन के साथ ही अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी आशीष नवलानी और आकाश कुमार के द्वारा ये अवैध उत्खनन के कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आशीष और आकाश एक ही व्यक्ति है। नवागांव सेमरा के अवैध उत्खनन की कई बार शिकायत की गई है, अब शिकायत कर्ता इस इंतज़ार में हैं आशीष नाम के रेत माफिया पर कब कार्रवाई होगी






