क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़बड़ी खबर

शोएब ढेबर पर पांच हजार का इनाम घोषित, कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से मांगी थी 25 करोड़ रुपए की फिरौती

NNH रायपुर/ कांग्रेस आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार हो चुका है, जिसकी तलाश मे पुलिस ने टीम गठित करने के बाद अब शोएब ढेबर के ऊपर रायपुर पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।

थाना तेलीबांधा पुलिस कमिश्नरेट रायपुर छ०ग० के अपराध क्रमांक 403/2026 धारा 308(4), 351(3), 351(4), 3(5) बी.एन.एस. में “फरार आरोपी शोएब ढेबर पिता अनवर ढेबर उम्र 26 वर्ष निवासी बी 802/803 पॉम बेलेजियो, विधानसभा रोड थाना पण्डरी रायपुर का निवासी है” उक्त अपराध में पुनर्गिरफ्तारी की अनुमति के पश्चात् से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये गये हैं, किन्तु अभी तक आरोपी का पता नही चला है। प्रकरण में फरार आरोपी स्वयं को पुलिस से बचाने के लिये अपने आपको छिपाए हुए हैं। फरार आरोपी भविष्य में दोबारा अपराध घटित कर सकता है। ऐसे आरोपी का स्वच्छंद विचरण समाज के लिए घातक है।

अतः मैं तारकेश्वर पटेल पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) रायपुर पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा करता हूं कि जो कोई उक्त “फरार आरोपी” को गिरफ्तार करेगा या उसकी गिरफ्तारी करवायेगा अथवा युक्ति युक्तकरण सूचना देगा जिससे फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, उसे 5,000/- रूपये (पांच हजार रूपये/-) के नगद राशि से पुरुस्कृत किया जावेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय डिप्टी पुलिस कमिश्नर मध्य क्षेत्र कमिश्नरेट रायपुर का होगा।

संपर्क नंबर-
1. सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाईन- 94252-62002
2. थाना प्रभारी तेलीबांधा- 99074-71911
3. निरीक्षक सतीष सिंह-94061-17235

(तारकेश्वर पटेल)
पुलिस उपायुक्त, मध्य क्षेत्र,
कमिश्नरेट, रायपुर,

बता दें कि शोएब ढेबर पर आरोप है कि उसने विदेशी सिम से लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के नाम पर आनंद कुकरेजा के बेटे को मैसेज और व्हाट्सएप कॉल कर 25 करोड़ की फिरौती मांगी थी। जांच में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर रविवार को अवकाशकालीन कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी। जमानत के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ पूरी नहीं होने का हवाला देते हुए सेशन कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने अपील स्वीकार करते हुए गिरफ्तारी की अनुमति दे दी। इसकी भनक लगते ही शोएब फरार हो गया, अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, और उसपर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।

Back to top button