छत्तीसगढ़विभागीय समाचार

छत्तीसगढ़ में स्कूली विद्यार्थियों के लिए दीपावली अवकाश को लेकर राहत की खबर

NNH रायपुर/ राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए घोषित दीपावली अवकाश में संशोधन करते हुए छुट्टियों की अवधि एक दिन बढ़ा दी है। अब प्रदेश के स्कूलों और शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में ‘6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक कुल 6 दिनों” का अवकाश रहेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश: विभाग ने 16 अक्टूबर 2026 को संशोधित आदेश जारी किया है। इससे पहले 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली की छुट्टियां 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई थीं। अब अवकाश की अवधि बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दी गई है।

इन संस्थानों में लागू होगा आदेश: संशोधित आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। इसके अलावा डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में भी निर्धारित अवधि के दौरान दीपावली अवकाश रहेगा।

राज्य शासन के इस निर्णय से विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली पर एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी मिलेगी।

Back to top button