उत्सवछत्तीसगढ़राजनीति

सीएम साय ने भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी को दी जन्मदिन की बधाई

NNH रायपुर/ सीएम विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में भाजपा नेता अमित चिमनानी को जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभाशीष देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री निवास में हुई इस आत्मीय मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और उपस्थित मंत्री, नेताओं ने भी अमित चिमनानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, संत राजीव लोचन महाराज, धमतरी के महापौर रामू रोहरा, भाजपा छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया प्रमुख मितुल कोठारी तथा पूज्य शदाणी दरबार के प्रवक्ता नंदलाल साहित्य सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री से प्राप्त आशीर्वाद और शुभकामनाओं के इस अवसर ने मुलाकात को विशेष बना दिया। राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। अमित चिमनानी के जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के बीच सभी ने उनके सुखमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री निवास में हुई यह मुलाकात आत्मीयता, सद्भाव और शुभेच्छाओं का अवसर बनी।

वहीं राजेंद्र नगर बजाज कॉलोनी में अमित चिमनानी के जन्मदिन के अवसर पर निवास स्थान पर माता का जगराता आयोजित किया गया था, जहां केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, टंक राम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा नेताओं सहित व्यापारी वर्ग, समाज जनों तमाम लोगों ने बधाई शुभकामनाएं दीं।

रायपुर/ सीएम विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में भाजपा नेता अमित चिमनानी को जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभाशीष देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री निवास में हुई इस आत्मीय मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और उपस्थित मंत्री, नेताओं ने भी अमित चिमनानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, संत राजीव लोचन महाराज, धमतरी के महापौर रामू रोहरा, भाजपा छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया प्रमुख मितुल कोठारी तथा पूज्य शदाणी दरबार के प्रवक्ता नंदलाल साहित्य सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री से प्राप्त आशीर्वाद और शुभकामनाओं के इस अवसर ने मुलाकात को विशेष बना दिया। राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। अमित चिमनानी के जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के बीच सभी ने उनके सुखमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री निवास में हुई यह मुलाकात आत्मीयता, सद्भाव और शुभेच्छाओं का अवसर बनी।

वहीं राजेंद्र नगर बजाज कॉलोनी में अमित चिमनानी के जन्मदिन के अवसर पर निवास स्थान पर माता का जगराता आयोजित किया गया था, जहां केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, टंक राम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा नेताओं सहित व्यापारी वर्ग, समाज जनों तमाम लोगों ने बधाई शुभकामनाएं दीं।

Back to top button