
NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है।
सार्वजनिक जीवन में पद की गरिमा और राजनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है, लेकिन इस प्रकार की टिप्पणी करके उन्होंने केवल अपनी राजनीतिक मर्यादा को तार-तार किया है, अपितु कांग्रेस की संस्कारविहीन राजनीतिक संस्कृति को भी उजागर किया है।
राजनीति में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और अपमानजनक भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। लोकतंत्र में विरोध विचारों से किया जाता है, अपमानजनक टिप्पणियों से नहीं।






