रायपुर में नकली ट्रेडमार्क का मामला आया सामने, थाना माना कैंप में ‘सूर्यवंश’ vs ‘सूर्यवंशी’ बेसन विवाद में FIR दर्ज

NNH रायपुर/ रायपुर के माना कैंप पुलिस ने मिलते-जुलते नाम और पैकेट डिजाइन के साथ बेसन बेचने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता मनीष शादीजा, रामसागरपारा स्थित मनीष आटा चक्की के संचालक। वे आटा, बेसन और फरसान प्रोडक्ट्स का कारोबार करते हैं। उनका दावा ‘सूर्यवंश’ ट्रेडमार्क 2004 से उनके नाम पर पंजीकृत है और 21 जुलाई 2034 तक वैध है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि बाजार में ‘सूर्यवंशी’ नाम से बेसन बेचा जा रहा है, जिसका नाम, पैकेट का रंग, सूर्य का निशान, प्रोडक्ट की फोटो और ‘शहर गृहणियों की पहली पसंद’ टैगलाइन भी ‘सूर्यवंश’ से काफी मिलती-जुलती है। इससे ग्राहकों में भ्रम और ब्रांड की छवि को नुकसान हो रहा है।
FIR दर्ज – 10 अक्टूबर को ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। FIR में धीरज सचदेव और श्रीचंद सचदेव का नाम है, जबकि शिकायत के विस्तृत विवरण में निर्मल सचदेव का भी उल्लेख है।
शिकायत में उत्पादन और भंडारण का संबंध माना कैंप के डी-62, जय सदाराम मार्केट और तेलीबांधा के रविग्राम क्षेत्र से बताया गया है। इस पूरे मामले की माना पुलिस जांच कर रही है।






