उत्सवछत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर राजू भाई तारवानी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सिंधु शक्ति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेवक श्री राजू भाई तारवानी ने प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

राजू भाई ने कहा कि इन 26 वर्षों में तेजी से विकसित होता छत्तीसगढ़ हमारी माटी, हमारी संस्कृति और हमारे स्वाभिमान की पहचान है। यह प्रदेश अपने लोक नृत्य, लोक संगीत, कला, संस्कृति, आदिवासी परंपरा और मेहनतकश किसानों-जवानों के लिए पूरे देश में जाना जाता है। स्थापना दिवस हम सबके लिए अपनी जड़ों से जुड़ने और प्रदेश को और आगे ले जाने का संकल्प लेने का दिन है।”

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति तभी संभव है, जब हम सब मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के लिए काम करें। युवा शक्ति ही प्रदेश का भविष्य है, उन्हें सही दिशा और अवसर देना हम सबकी जिम्मेदारी है।

श्री तारवानी ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की है।

जय जोहार, जय छत्तीसगढ़ ! जम्मो छत्तीसगढ़िया संगवारी मन ला गाड़ा-गाड़ा बधाई अऊ शुभकामना।

Back to top button