क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़
भिलाई के बिल्डर अजय चौहान का भाई ठगी केस में गिरफ्तार

NNH भिलाई/ छत्तीसगढ़ की स्पात नगरी भिलाई से ठगी मामला सामने आया है, जहां चौहान ग्रुप के मालिक और बिल्डर अजय चौहान के नाम का इस्तेमाल कर उनके ही सगे भाई संजय चौहान ने 28 लाख रुपए की ठगी की है। संजय पर आरोप है कि उसने अपने बड़े भाई अजय चौहान के नाम से फर्जी लेटरपैड तैयार किया और अनापत्ति प्रमाण पत्र पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर दिए।
इसके बाद अजय चौहान ने चौहान प्लाजा की दो दुकानें दूसरे व्यक्ति को बेच दी। इस सौदे में संजय ने साजिद खान नामक व्यक्ति से कैश और बैंक के माध्यम से कुल 28 लाख रुपए लिए। जिसकी शिकायत सुपेला थाना में की गई थी, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले कीजांच की जिसके बाद सुपेला पुलिस ने आरोपी संजय चौहान (47) निवासी शास्त्री नगर भिलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।







