
NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में आज दोपहर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने खाने की 5 से 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, आग के दौरान 2 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए, जिससे आग और भड़क गई, दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिसमें लाखों रुपए के नुकसान का अंदेशा है। अभी तक किसी के हताहत या जनहानि होने की खबर नहीं है। आग लगने की असली वजह की जांच चल रही है।
आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि यह चौपाटी अवैध रूप से संचालित की जा रही है, जिसकी पहले भी शिकायत की गई थी। निगम प्रशासन द्वारा चौपाटी के वैध दस्तावेजों की जांच कर कार्यवाही के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी आगजनी व अन्य समस्याओं से बचा जा सके।






