BJP अध्यक्ष का विमान वापस लौटा, धरमजयगढ़ नहीं पहुंच सके नितिन नवीन

NNH रायगढ़/ जनजातीय गौरव दिवस पर धरमजयगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नहीं पहुंच सके। उनका विमान रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतर ही नहीं पाया।
नितिन नवीन को आज सुबह पटना से विशेष विमान से रायगढ़ पहुंचना था। वहां से हेलीकॉप्टर से धरमजयगढ़ जाना था, जहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन सुबह से छाए घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण उनके विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। काफी देर तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद उनका दौरा रद्द कर दिया गया और वह सीधे पटना के लिए रवाना हो गए।
नितिन नवीन के नहीं पहुंचने के बाद अब इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा संबोधित करेंगे। वहीं धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी शामिल होंगी।






