खास खबरछत्तीसगढ़ शासन
सीएम साय ने धरमजयगढ़ में किया धान खरीदी का शुभारंभ

NNH धरमजयगढ़/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धरमजयगढ़, रायगढ़ से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ किया। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल भी उपस्थित रहे।
खास बातें –
3100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल* धान खरीदा जाएगा, और 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी ₹13,839 प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता मिलेगी। प्रदेश के 27 लाख 50 हजार से अधिक किसानों के लिए 3,095 उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। धान खरीदी के पहले ही दिन 33 जिलों के 1,606 केंद्रों पर खरीदी शुरू, अब तक 1,98,364 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया।







