खास खबरदिल्लीदेश/प्रदेशराजनीति

अपनी ही किताब में सोनिया गांधी का खुलासा: बाबरी विध्वंस देखकर आया था रोना

बीजेपी की तीखी प्रतिक्रिया; क्या 26/11 मुंबई हमले के पीड़ितों के लिए, पहलगाम जैसी घटनाओं पर आंसू बहाए?

NNH नई दिल्ली/ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई किताब _Belonging: A Journey of Love_ में बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि 6 दिसंबर 1992 को जब उन्होंने टेलीविजन पर अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिरते हुए देखा, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

उन्होंने लिखा है कि उस दिन उन्हें महसूस हुआ कि महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के धर्मनिरपेक्ष भारत को बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी। किताब में बाबरी विध्वंस को भारत की राजनीति का टर्निंग पॉइंट बताया गया है।

किताब के इस हिस्से के सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा ने किताब को व्हाइटवॉशिंग बताते हुए सवाल उठाए हैं, वहीं कांग्रेस ने इसे सोनिया गांधी की निजी यादें बताया है।

इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया…

सोनिया गांधी की किताब _Belonging: A Journey of Love_ के सामने आने के बाद बीजेपी ने तीखा हमला बोला है बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी.आर. केशवन ने कहा कि किताब का नाम _Belonging_ नहीं _Whitewashing_ होना चाहिए था। इसका मकसद नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस की ऐतिहासिक गलतियों पर पर्दा डालना है। उन्होंने सवाल उठाया कि सोनिया गांधी ने बाबरी के लिए आंसू बहाए, लेकिन क्या 1984 के सिख विरोधी दंगों, बाटला हाउस में शहीद हुए जवानों और 26/11 मुंबई हमले के पीड़ितों के लिए भी आंसू बहाए?

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सोनिया गांधी के बयान से पता चलता है कि बाबर तब भी कांग्रेस के दिल में था और आज भी वहीं है। उन्होंने गांधी परिवार के सदस्यों के बाबर की कब्र पर जाने का भी जिक्र किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी का बाबरी और बाटला हाउस पर रोना, गोधरा और पहलगाम जैसी घटनाओं पर उनकी चुप्पी से अलग दिखता है।

Back to top button