
NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता एवं समाजसेवी श्री मोनू आहूजा ने समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
श्री आहूजा ने कहा कि दीपावली सुख, शांति और समृद्धि का पावन पर्व है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। दीपों की रोशनी हर घर में खुशहाली, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।
उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव की ज्योति जलाएं और जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाएं।
श्री आहूजा ने माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की।






