क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं, गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट, नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार

NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर में पुलिस की सख्ती के बाद भी बमाशों के हौसले बुलंद हैं, दरअसल चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाते हुए थाना प्रभारी से मारपीट कर दी। इस घटना में थाना प्रभारी को गंभीर चोट आई है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार नमस्ते चौक पर पुलिस की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे युवक ने गाड़ी हटाने की बात पर पुलिसकर्मियों से विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने ड्यूटी पर मौजूद थाना प्रभारी से झूमाझटकी करते हुए उनका हाथ पकड़कर मरोड़ दिया, जिससे उनके कंधे में चोट आ गई। पुलिस ने आरोपी हंसु कुमार चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।

Back to top button