खबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ आगजनी करने वाले 7 कार्यकर्ता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने धमतरी जिले के 7 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अनुशासन हीनता के चलते 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य निखिल साहू, नगरी मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष साहिलेन्द्र धेनुसेवक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील निर्मलकर शामिल है। इनके अलावा भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, संत कोठरी और रवेंद्र सिंह को भी निष्काषित किया गया है। इन सभी लोगों के निष्कासन आदेश का एक पत्र प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने जारी किया है।

गौरतलब है कि, नगरीय निकाय व जिला पंचायत चुनाव के दौरान धमतरी जिले के नगरी भाजपा कार्यालय में उक्त पदाधिकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर पार्टी कार्यालय में नेताओं के बीच जमकर विवाद हुआ था। और जिन लोगों को पार्टी से निष्कासित किया गया है, वो सभी इस इस विवाद में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त थे। जिनपर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

Back to top button