छत्तीसगढ़बड़ी खबरराजनीति

छत्तीसगढ़ भाजपा की कोर कमेटी में बदलाव, युवा चेहरों को मिली जगह

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा; मेरे साथ नही हुआ है सौतेला व्यवहार

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल किया गया है, जिसमें युवा चेहरों को शामिल किया गया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राम विचार नेताम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल को बाहर अब कोर कमेटी में शामिल नही किया गया है। जो राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नई कोर कमेटी में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी और वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल को जगह दी गई है। इस फेरबदल को भाजपा की आगामी विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी में नई पीढ़ी और कैबिनेट मंत्रियों को सीधे निर्णय लेने वाली कोर टीम में अहमियत दी गई है।

छत्तीसगढ़ भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व अन्य वरिष्ठ नेता बैठक से अनुपस्थित रहे। इधर इस बड़े बदलाव के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पार्टी में किसी के साथ “ मेरे साथ कोई सौतेला व्यवहार नहीं कर सकता, क्योंकि मैं जबतक सक्रिय हूँ, कोई मुझे किनारे नही कर सकता”, और यह यह एक सामान्य सांगठनिक प्रक्रिया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ नवीन मार्कंडेय मौजूद व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।

Back to top button