
NNH रायपुर/ मंगलवार को केंद्रीय जीएसटी कार्यालय भवन, टिकरापारा रायपुर में आयोजित जीएसटी डे समारोह 2025 के अवसर पर चेंबर पदाधिकारियों ने सेन्ट्रल जीएसटी आयुक्त महावीर प्रसाद मीणा एवं सेन्ट्रल जीएसटी आयुक्त अपीलेट अशोक कुमार पांडेय व समस्त जीएसटी टीम को जीएसटी डे की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चेंबर के वाइस चेयरमेन (सीए) चेतन तारवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यापारी देश के जीएसटी कलेक्शन का मुख्य स्तंभ है। अतः सर्वे के दौरान व्यापारी को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष राधा कृष्ण सुंदरानी ने आज जीएसटी दिवस पर जीएसटी कमिश्नर व्यापारियों के साथ औपचारिक बैठक रखी और उन्होंने बताया की छत्तीसगढ़ में 7 साल में तीन गुना जीएसटी का टैक्स बड़ा है। छत्तीसगढ़ के व्यापारी ईमानदारी से टैक्स जमा कर रहे हैं। हमारे छत्तीसगढ़ के व्यापारी पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। राधा कृष्ण ने कहा कि जीएसटी कलेक्शन में ग्रोथ व्यापारी की देश के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। और छत्तीसगढ़ के व्यापारी इसमे अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के व्यापारियों का सम्मान का कार्यक्रम होना चाहिए।
इस कार्यक्रम में चेंबर कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, (सीए) रवि ग्वालानी, (सीए) योगेश वर्ल्यानी, सलाहकार अशोक मलानी, वॉयस चेयरमेन (सीए) चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुंदरानी, उपाध्यक्ष राजेश पोपटानी, टी श्रीनिवास रेड्डी, नरेश हरचंदानी, जवाहर थारानी, मंत्री प्रशांत गुप्ता एवं डूमर तराई थोक बाजार अध्यक्ष प्रेम पाहुजा प्रमुख उपस्थित रहे।







