
NNH रायपुर/ महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ एवं क्षेत्रीय परिवहन विभाग के सहयोग से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट HSRP शिविर व्यापारियों एवं आम जनता की सुविधाओं के लिए ताकि आगे भविष्य में दिक्कत ना हो भीड़ से बचने के लिए महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के द्वारा शिविर प्रगति ज्वेलर्स सी वाटिका सोनी नगर रायपुर में लगाया गया था जिसमें काफी संख्या में आम जनता और व्यापारियों 147 वाहन चालकों ने उच्च मापदंड वाली नंबर प्लेट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार अग्रवाल वैभव सालुंखे प्रभारी विजय कलंत्री विनोद जैन टिकेश्वर पटेल विवेक गर्ग ने पूर्ण सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में मेहनत की आम जनता ने महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के इस कार्य को की सराहना करते हुए व्यापारी हित के कार्य अलावा जन सेवा के नेक कार्य करने के लिए बधाई दी। उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष विमल बाफना राम चौरसिया विनोद जोशी टिकेश्वर पटेल वैभव सालुंखे विनोद जैन राजकुमार अग्रवाल विवेक गर्ग विश्वास अग्रवाल दिनेश दशोरे देवेंद्र पांडा टिंकू वाधवानी धीरज ताम्रकार, नरेश सुराणा मोहन पटेल रवि रावतानी तेजस सालुंखे ईश्वर सिंह, एवं परिवहन विभाग से आकृति बक्स श्रवण सिंह पायल योगेश का विशेष सहयोग व्यापारी सर को प्राप्त हुआ यह प्रेस विज्ञप्ति व्यापारी संघ के अध्यक्ष विमल बाफना ने जारी किया।







