देश में हुए पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे घोषित, आम आदमी पार्टी ने गुजरात और पंजाब में लहराया जीत का परचम
नतीजे आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, जनता को आम आदमी पार्टी में दिखाई दे रही है उम्मीद

Assembly By Election Result/ देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने दो सीटें जीती हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी को एक सीट मिली है, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने भी एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।
जिन पांच विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आए हैं, उनमें गुजरात की कडी सीट पर भाजपा राजेंद्र छाबड़ा ने जीत हासिल की है, तो वहीं विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया को जीत मिली है। केरल की नीलांबुर सीट से कांग्रेस ल उम्मीदवार आर्यदान शौकत जीते हैं। पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटी से आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा विजयी घोषित हुए है। और पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर टीएमसी ने एक सीट जीती है।
इस साल दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद पार्टी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के भी राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठने लगे थे। लेकिन मुश्किलों के दौर से गुजर रही पार्टी को अब गुजरात और पंजाब में मिली जीत से संजीवनी मिल गई है। देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम पार्टी ने दो सीट पर जीत का परचम लहराया है।
विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सबको बहुत बहुत बधाई। गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत बधाई और बहुत बहुत शुक्रिया। दोनों जगह पिछले चुनाव के मुक़ाबले लगभग दोगुने मार्जिन से जीत हुई है। केजरीवाल ने कहा कि ये दिखाता है कि पंजाब के लोग हमारी सरकार के कामों से बहुत ख़ुश हैं, और उन्होंने 2022 से भी ज़्यादा वोट दिया है। गुजरात की जनता अब बीजेपी से परेशान हो चुकी है और उन्हें आम आदमी पार्टी में उम्मीद दिखाई दे रही है।
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दोनों जगह कांग्रेस और बीजेपी, दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ीं। इन दोनों का एक ही मकसद था -“आप” को हराना। लेकिन लोगों ने दोनों जगह इन दोनों पार्टियों को नकार दिया।






