छत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक सरोकार

निगम, मंडल, आयोग में जगह नही मिलने से यादव समाज नाराज़

मंत्रिमंडल और निगम, मंडल, आयोग में जगह देने की मांग को लेकर आक्रोशित यादव समाज करेगा 10 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्रिमंडल सहित निगम मंडल आयोग में जगह नही मिलने से नाराज़ छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज की रविवार को राजधानी रायपुर में एक बैठक रखी गई थी। जिसमें सर्व सहमति से 10 जुलाई को पद्म विभूषण फुलबासन यादव के नेतृत्व में सर्व यादव समाज द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। सर्व यादव समाज ने इस कार्यक्रम का संयोजक श्रीमती फुलबासन यादव और गुलेन्द्र यादव को उप संयोजक बनाया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के द्वारा निगम, मंडल, आयोग के अध्यक्षों की घोषणा की गई थी, जिसमें यादव समाज को जगह नही दी गई है। वहीं दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री बनाए जाने की खबरें आती रही हैं, लेकिन अबतक मंत्रिमंडल विस्तार नही हो सका है। जिससे नाराज़ सर्व यादव समाज द्वारा अपनी मांगों को लेकर सर्व सहमति से मुख्यमंत्री निवास का घेराव करना तय किया गया है।

जिसमें मुख्य रूप से पद्म विभूषण श्रीमती फुलबासन यादव, छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज प्रदेश अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव, छत्तीसगढ़ अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा यादव प्रदेश अध्यक्ष माधव यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी यादव, पाटन राज संरक्षक, खेमराज यादव, पिंटा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, उमाशंकर यादव, रामा यादव, प्रदेश कार्यालय सचिव खेम सिंह यादव, प्रदेश सचिव विजय यादव, देवेंद्र यादव, प्रदेश संगठन मंत्री दशरथ यादव, अशोक यादव, तेजेश यादव , प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री लव कुमार यादव, ठाकुर राम यादव, पीलू राम यादव, प्रदेश प्रवक्ता रोम शंकर यादव, रायपुर राज अध्यक्ष संतोष यादव, पाटन राज अध्यक्ष ईश्वर यादव, दुर्ग राज अध्यक्ष राजकुमार यादव, छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज प्रदेश सचिव श्री राजेश यादव, छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, प्रदेश सह सचिव मनीराम यादव, अमृत लाल यादव, खड़क राम यादव जी, सुरेंद्र कुमार यादव, अशोक यादव, रमन यादव, गिरीश यादव, दीनबंधु यादव, दशरथ यादव, भगत यादव, चंपारण पार अध्यक्ष शोभाराम यादव जी,रमेश यादव, पुनीत यादव, राजेंद्र यादव, एस एन यादव, मदन लाल यादव, दिलीप यादव, कुलेश्वर यादव, प्रेम प्रकाश यादव, करण यादव, ज्ञानेश्वर यादव, हर प्रसाद यादव, भिलाई नगर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जयेंन्द्र यादव, भिलाई नगर युवा प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष गजेंद्र यादव, चंदन यादव, भुनेश्वर यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रवीण यादव, पी आर अहीर, संजय यादव, प्रदेश सचिव अखिल भारतीय शौर्य, डीसी यादव, एमएल यादव, लल्लू राम यादव, द्वारिका यादव, जया यादव, देव यादव, प्रवक्ता पूजा कश्यप, जानिआ बाई साहू, एवं समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।

Back to top button