छत्तीसगढ़राजनीति

धरसींवा के जनपद सदस्य दयाशंकर निषाद ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

NNH रायपुर/ नकटी की घटना से आहत धरसींवा के जनपद सदस्य दयाशंकर निषाद ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से  इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा है कि, मेरे प्रिय मित्रों मै दयाशंकर निषाद जनपद सदस्य धरसीवां नगरगांव का रहने वाला आज मै बहुत भरे हुए मन से और हृदय से आहत होकर ये बात आप सब के साथ साझा कर रहा हूँ पिछले 10 वर्षों से मै भाजपा का एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में काम किया हूं और विगत चुनावों में बढ़ चढ़ कर भाजपा के लिए काम किया किंतु मेरा मन आज बहुत आहत है जो घटना ग्राम नकटी में घटित हुआ है वो आज हमारे धरसीवां ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के लिए काला अध्याय बन गया न जाने कितने गरीब,असहाय, बच्चों का आशियाना आज उजाड़ दिया गया और सोशल मीडिया के माध्यम से जो प्रचारित वीडियो को देख कर मन और दुखी हो गया मै आज इस घटना से आहत होकर भाजपा के प्राथमिक सदस्य से अपना त्याग कर रहा हूं आज के बाद मै कभी न भाजपा के लिए प्रचार करूंगा न ही काम आप सब का मुझे बहुत सहयोग और प्यार मिला उसका मै जीवन भर ऋणी रहूंगा ।
धन्यवाद
दयाशंकर निषाद
जनपद सदस्य धरसीवां

Back to top button