क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

DJ वाले बाबू ने नियमों को किया अनसुना, बगैर अनुमति निकाली शोभायात्रा, गाड़ी समेत डीजे जप्त

NNH रायपुर/ बिना अनुमति कानफोड़ू DJ संचालन पर रायपुर शहर के गोलबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाड़ी समेत डीजे जप्ती की कार्यवाही की गई है। बिना अनुमति के तेज साउंड में डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली जा रही थी। कोलाहल अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यह वैधानिक कार्यवाही की गई है।

वहीं रायपुर कमिश्नरेट ने DJ वालों से अपील की है कि शहर के बच्चों की परीक्षा का समय है, थोड़ी संवेदनशीलता दिखाएं। नियमों का पालन करें। और सख्त चेतावनी दी है कि बिना अनुमति DJ संचालन, तेज़ आवाज़ कर शांति भंग करना और डेसिबल लिमिट का पालन नही करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Back to top button