गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर फटने से लगी आग, 23 लोगों की मौत

NNH – Goa Night Club Fire/ गोवा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां देर रात उत्तरी गोवा में स्थित अरपोरा इलाके के एक नाइटक्लब में देर रात सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई है। गोवा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अलोक कुमार ने बताया कि नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग लगी है, उन्होंने बताया कि अब तक 23 शव जो बरामद किए गए हैं, वो सभी क्लब के कर्मचारी हैं।
घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री सावंत
घटना की जानकारी मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। विधायक लोबो ने बताया कि इस हादसे में किसी भी पर्यटक के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए बचाव और राहत कार्य जारी है। वहीं इस भीषण अग्निकांड की जांच शुरू कर दी गई है।






