क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

खैरागढ़ पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष पटवारी धर्मेंद्र कांडे किसान से 9 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

राज्यभर के पटवारियों में मची खलबली

NNH रायपुर/ आए दिन पटवारियों द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायतें सामने आती रहती है। इस तरह का एक नया मामला खैरागढ़ से सामने आया है, जहां खैरागढ़ ज़िला पटवारी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कांडे को एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार दोपहर 12 एक किसान से 9 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो “ACB” के डीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि किसान को अपनी ज़मीन की फौती कटवाना था। जिसके एवज में पटवारी ने किसान से 10 हज़ार रुपए की मांग की थी। जिसको दे पाने में किसान असमर्थ था। करीब दो महीने तक चक्कर काटने के बाद किसान ने एसीबी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद एसीबी ने किसान को 9 हज़ार रुपए देकर पटवारी के अस्थायी दफ्तर में भेजा जहां पटवारी ने जैसे ही पैसे लिए, एसीबी पहुँची और पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

राजधानी रायपुर से लेकर राज्य के हर जिले कस्बे और गांवों में पटवारियों की ऐसी ही शिकायत सामने आते रही है। जिसको ध्यान रखकर ही सरकार ने जमीन रजिस्ट्री के साथ ही पंजीयन कार्यालय से ही सीधे नामांतरण का नियम बनाया है। उसके बाद भी किसी न किसी अन्य कार्यों को लेकर पटवारियों द्वारा आम लोगों से ऐसे ही रिश्वत लेने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।

खैरागढ़ में पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कांडे द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तारी के बाद प्रदेशभर के पटवारी जगत में खलबली मच गई है।

Back to top button