छत्तीसगढ़देश/प्रदेशराजनीति
झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पाण्डे सिंह के पुत्री शोक में शामिल हुए विकास उपाध्याय

NNH रायपुर/ कांग्रेस नेता एवं पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय आज झारखंड रांची में झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री दीपिका पाण्डे सिंह की पुत्री तृषा सिंह के शोक में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत तृषा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विकास उपाध्याय ने कहा कि तृषा सिंह का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।
इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।






