छत्तीसगढ़जन-सरोकारसामाजिक सरोकार
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने दी श्रद्धांजलि

NNH रायपुर/ श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में देश के विभिन्न हिस्सों से घूमने आए पर्यटकों पर आतंकियों ने धर्म पूछकर हमला कर दिया, जिसमें 26 से अधिक लोग मारे गए। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत कड़े शब्दों में निंदा है, करता है।
बुधवार को छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष महेश दरयानी एवं पदाधिकारियों ने मोमबत्ती जला कर मृतकों के प्रति दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की है।







