खबरों की खबरदेश/प्रदेश

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मस्जिदों के लाउडस्पीकर से क्या किया गया एलान

कश्मीरी मुसलमानों को अर्थव्यवस्था ठप होने का सता रहा है डर

NNH ख़बरों की खबर/ कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों में भी गुस्सा देखा जा रहा है। इतना ही नहीं, कश्मीर की तमाम मस्जिदों से एलान किया गया कि ये हमला बुजदिलाना है। एक मस्जिद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया. इसमें मस्जिद के लाउडस्पीकर से कहा जा रहा है,

एक जरूरी एलान पर गौर फरमाइये, अभी-अभी खबर मिली है कि कश्मीर के पहलगाम में दहशतगर्दों ने टूरिस्ट्स पर हमला किया है। ये काबिले-मजम्मत है, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग कश्मीर में घूमने के लिए आते हैं, उन लोगों पर इस तरह का हमला करना बुज़दिलाना है, हम इसकी मजम्मत करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो जामा मस्जिद भलेसा का बताया जा रहा है।

वहीं किश्तवाड़ की भी एक मस्जिद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहलगाम हमले की निंदा की गई है। मस्जिद के लाउडस्पीकर से एलान किया गया कि पहलगाम में दहशतगर्दी की आड़ में मासूमों का कत्ल हुआ, पूरी मिल्लते-इस्लामिया इसकी पुरजोर अल्फाज में मजम्मत करती है।

हम पहलगाम में अपनों को खोने वालों के गम में शरीक हैं। जो हादसा पेश हुआ है, हम इसकी मजम्मत करते हैं। मिल्लत-ए-इस्लामिया हुकूमते-वक्त से मुतालबा करती है कि इसकी तहकीकात की जाए, जो इसके जिम्मेदार हैं उनको पकड़ा जाए।

कश्मीरी मुसलमानों को अर्थव्यवस्था ठप होने का सता रहा है डर 

“स्थानीय मुसलमान जानते हैं कि उनकी अर्थव्यवस्था का मुख्य स्रोत है पर्यटन पर टिका हुआ है, कश्मीर में पर्यटकों के आने से उनकी अच्छी खासी आमदनी होती है। स्थानीय नागरिक जानते हैं और गर्मी के महीनों में ही पर्यटकों के आने से उनकी आमदनी हो रही थी। अब पहलगाम में हुए हमले के बाद कश्मीर जाने वाले पर्यटकों ने अपनी यात्रा रद्द कर टिकटों को कैंसल कराना शुरू कर दिया है। कुछ महीने के बाद बर्फबारी होगी तब कश्मीरी मुसलमानों को की अर्थव्यवस्था ठप हो जाएगी।”

Back to top button