
NNH रायपुर/ रायपुर जिले के अंतर्गत मंदिर हसौद विदेशी कम्पोजिट शराब दुकान के पास खुलेआम अवैध आहात संचालित हो रहा है। इस बात की जानकारी टेंडर भरकर आहात हासिल करने वाले व्यक्ति ने एक शिकायत के माध्यम से दी है।
सनी कुमार पिता अनूप कुमार ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत करते हुए कहा है कि मेरे द्वारा प्रतिभूति राशि जमा कर सरकारी नियमों के तहत आहात हासिल किया गया है। उसके बावजूद मंदिर हसौद की कम्पोजिट शराब दुकान के एक अवैध आहात बैखोफ संचालित किया जा रहा है। जबकि आबकारी नियमों के तहत उस अवैध आहात पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए, और कार्यवाही के अभाव में सरकारी नियमों के तहत आहात हासिल करने वाले को नुकसान हो रहा है। जिसपर आबकारी विभाग ध्यान नही दे रहा है। इसलिए सरकारी नियमों से आहात हासिल करने वाले व्यक्ति ने मंदिर हसौद में संचालित अवैध आहात पर कार्यवाही कर तत्काल बंद कराने की मांग की है।







