दिल्लीदेश/प्रदेशबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान, आदर्श आचार संहिता लागू , 4 मई को आएंगे नतीजे

NNH नई दिल्ली/ भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam और Union Territory Puducherry के लिए Assembly Elections 2026 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही इन सभी राज्यों में Model Code of Conduct (आदर्श आचार संहिता) लागू हो गई है।

चुनाव आयोग के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग होगी। सबसे बड़ा राज्य पश्चिम बंगाल है, जहां चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को संपन्न होंगे।

इन सभी राज्यों के मतगणना और चुनाव परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 100% webcasting की व्यवस्था की जाएगी, जिससे polling process की बेहतर monitoring हो सके।

इन पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई 2026 में समाप्त हो रहा है, इसलिए अप्रैल-मई के बीच पूरी चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अब राजनीतिक दलों के बीच campaign, candidate announcements और alliances को लेकर गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

Back to top button