रायपुर के पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 से मनोज नारवानी हैं बीजेपी के प्रबल दावेदार

18 जनवरी 2025 NNH रायपुर/ रायपुर मगर निगम के पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज नारवानी ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। मनोज भाजपा के बहुत ही वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, और वर्तमान में भाजपा सिविल लाइन मंडल मंत्री हैं, और इसके पूर्व भाजपा के स्वाध्याय मंडल प्रकोष्ठ के भी पदाधिकारी रहे हैं मनोज नारवानी ने बताया कि वो विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी अलग अलग पदों पर रहकर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं, उनका है कि वर्षों से पार्टी कार्यकर्ता रूप में काम करते आ रहा हूँ, संगठन के आदेश का पालन करते हुए सभी चुनाव एवं धरना प्रदर्शन व कार्यक्रमों में सक्रिय रहा हूँ। वार्ड क्रमांक 57 इसबार सामान्य अनारक्षित हुआ है, इसलिए मैंने अपनी दावेदारी पेश कर दी है, यदि पार्टी मुझपर विश्वास जताते हुए टिकट देती है तो निश्चित रूप से भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 से भाजपा की जीत होगी।







