खास खबरदेश/प्रदेशराजनीति
पीएम मोदी हुए जनता के सामने हुए दंडवत, कहा; बंगाल की जनशक्ति को मेरा प्रणाम
कोलकाता में पहली बीजेपी सरकार के शपथ समारोह में दिखा भावनात्मक और ऐतिहासिक पल

NNH कोलकाता/ पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर जनता की ओर दंडवत होकर प्रणाम किया और कहा — “बंगाल की जनशक्ति को मेरा प्रणाम।”
कोलकाता में आयोजित इस भव्य समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पहली बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने को पार्टी ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर पेश कर रही है।
समारोह के दौरान पीएम मोदी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। समर्थक इसे बंगाल की जनता के प्रति सम्मान बता रहे हैं, जबकि राजनीतिक गलियारों में भी इस दृश्य की खूब चर्चा हो रही है। बंगाल की राजनीति में यह दिन एक बड़े बदलाव और नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।







