
NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर में रविवार को निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का एक बड़ा आयोजन किया गया था। जहां मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा ने कार्यक्रम मन की बात का श्रवण किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के विचारों को सुनने के बाद रायपुर नगर निगम की एमआईसी सदस्य इस कार्यक्रम की आयोजक अनामिका सिंह का जन्मदिन मनाया गया, इस अवसर शुभचिंतकों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की, जहां सीएम साय सहित तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान अनामिका सिंह ने कहा कि यह दिन मेरे लिए आत्मीयता, प्रेरणा और शुभकामनाओं से भरा एक अविस्मरणीय अवसर बन गया। आज इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू व अन्य नेताओं, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं सहयोगी, शुभचिंतकों का अनामिका सिंह हृदय से आभार।






