पहलगाम आतंकी हमले का पहला बदला पूरा, हिंदू पूछकर गोली मारने वाले आतंकियों का घर सुरक्षा बल ने उड़ाया
सुरक्षा बलों ने आतंकी आसिफ शेख और आदिल ठोकर का घर उड़ाया

NNH जम्मू कश्मीर/ सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के मददगार और पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख के घर को विस्फोट से उड़ा दिया है।आसिफ आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़ा है। सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई त्राल में की है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत सरकार आतंकवाद की बची-खुची जमीन भी खत्म कर देगी। आतंकियों को चुन-चुनकर मारा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक आसिफ के घर पर भारी मात्रा में विस्फोटक था। सेना ने घर को उसी विस्फोटक से उड़ा दिया। इसके अलावा एक आतंकी आदिल के घर पर भी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुलडोजर से कार्रवाई की और उसे ध्वस्त कर दिया। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद आतंकियों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे सुरक्षा बलों को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

हालांकि सुरक्षा बलों का कहना है कि घर से तलाशी में एक बॉक्स मिला। उसके अंदर से कुछ तार बाहर निकल रहे थे। सेना की इंजीनियर्स टीम ने उसको नष्ट किया तो विस्फोट हुआ, इसमें घर ढह गया। दोनों पहलगाम हमले के आरोपी हैं।







