
NNH भिलाई/ छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापा मारा है। ED ने ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कथित शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में की है।
मिली जानकारी के अनुसार शराब घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की, ED की टीम तीन गाड़ियों में सुबह लगभग 6 बजे भिलाई स्थित भूपेश बघेल के घर पहुंची और CRPF के सुरक्षा घेरे में घर की तलाशी शुरू की दी गई। ED की इस कार्रवाई से भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। और भूपेश बघेल के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।

वहीं सोशल मीडिया पर भूपेश बघेल ने पोस्ट करके लिखा है कि…
“ED आ गई.
आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है.
अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था.
भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है.”





