छत्तीसगढ़देश/प्रदेशराजनीति

पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की बम्पर जीत का कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

NNH रायपुर/ पश्चिम बंगाल में भाजपा की बम्पर जीत की खुशी में आज रायपुर के कटोरा तालाब नेताजी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक, भाजपा रायपुर जिला आर्थिक संयोजक मुकेश पंजवानी और राहुल चंदनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी चौक में लोगों को मिठाई खिलाई, और कहा कि पश्चिम बंगाल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चल गया, जहां मोदी सरकार की नीतियों और गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और उनके द्वारा दिए गए सुरक्षा व सम्मान के वादे पर बंगाल की जनता ने अपनी मुहर लगाई है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, पल्लवी पांडे, कमल रंधावा, गौरव कुमार, गौरी महानंद, अंकित निहाल, कृपाराम चतुर्वेदी, सुनीता तिवारी, दीपक पाठक व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button