छत्तीसगढ़ शासनविभागीय समाचार

पत्रकार हमला करने वाले कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

NNH रायपुर/ सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पत्रकार पोसराम साहू पर हमला कर उनके साथ मारपीट करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को विभाग ने निलंबित कर दिया है। इस घटना को लेकर राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेशभर के पत्रकार नाराज़ थे, कृषि विस्तार अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

जिसके बाद सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला कलेक्टर ने इसपर संज्ञान लिया तथा उनके निर्देश पर जिला उप संचालक कृषि विभाग ने कृषि विस्तार अधिकारी पर कार्रवाई करते निलंबित कर दिया है।

Back to top button