पुलिस प्रशासन का निर्णय सही: मोनू आहूजा

NNH रायपुर/ समाज सेवक मोनू आहूजा ने कहा है कि रायपुर में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने जो निर्णय लिया है वो सही है। आहूजा ने कहा कि में जिस प्रकार से अभी चाकू बाजी और लगातार अपराध बढ़ रहे हैं जिसको देखते प्रशासन के निर्णय का हमको सम्मान करना चाहिए। पुलिस प्रशासन ने सदैव समाज का साथ दिया है।
आहूजा ने आगे कहा कि हमारा सिंधी समाज सभ्य समाज है वाद विवाद से दूर है साल में एक बार ही हमारा सिंधी समाज आराध्य देव झूलेलाल साईं के जन्मोत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाता है, और शोभायात्रा निकालता है। और रायपुर कमिश्नरेट ने कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जो सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक रैली शोभायात्रा, धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है, वह सही है, और शोभायात्रा के रूट चेंज का हम सभी समाज वालों को सम्मान कर उसका पालन करने की अपील की है।







