छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

राहुल चंदनानी छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बडवानी ने राहुल चंदनानी को संस्था का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

राहुल पूर्व पार्षद व भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय श्री गोपी चंदनानी के पुत्र हैं। वे भाजपा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं, तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी सक्रिय हैं, और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

राहुल की नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि समाज के कार्यों की गति तेज होगी। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी, महासचिव जितेंद्र बडवानी और उनके शुभचिंतकों ने राहुल चंदनानी को शुभकामनाओं सहित बधाई प्रेषित हैं।

Back to top button