दिल्लीदेश/प्रदेशराजनीति

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को कहा अलविदा, बीजेपी में होंगे शामिल

केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा; हम उनके गुनाहों में शामिल नही थे, इसलिए हम उनकी दोस्ती के काबिल नहीं थे

NNH नई दिल्ली/ राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया, और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा हम भाजपा में विलय कर रहे हैं। पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे। इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे।

राघव चड्ढा के साथ स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रम साहनी, राजिंदर गुप्ता और हरभजन सिंह बीजेपी में शामिल होंगे, ये सभी राज्यसभा में आप के सांसद हैं।आप के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं, यानी अब आप के दो तिहाई राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

जाते जाते राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि “हम उनके गुनाहों में शामिल नही थे, इसलिए हम उनकी दोस्ती के काबिल नहीं थे।”

Back to top button