
NNH रायपुर/ भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने रविवार को एक बार फिर सोशल मीडिया पर रायगढ़ सांसद को बंगला नही मिलने को लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया है। रवि भगत ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि…

“मैं लिख दूं तो लोग कहेंगे बदनाम कर रहा हूं।
आपको भी याद होगा कि रायगढ़ में बरसों से सांसद निवास हुआ करता था आज वह किसी और ने अपने लिए वह बंगला ले लिया और उसके बाद एक जनजाति आदिवासी सांसद को रायगढ़ एक बंगला आबंटित नहीं हो रहा है।बड़ा दुर्भाग्य है ? कि आप सोचते हो कि एक जनजाति समाज का जनप्रतिनिधि आपके पास आके आपके एड़ियों पर नाक रगड़े तब जाकर उसको उसका हक मिलेगा तो ये आपकी गलती है। सीमित आवश्यकताओं में चलने वाला जनजाति समाज सब सह लेता है पर जबाव देता है तो उसकी गूंज दूर तक जाती है। रायगढ़ की जनता भी अपने सांसद को मिलने का एक ठिकाना खोजता है पर करें क्या”
गौरतलब है कि रवि भगत भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सम्बोधित करते हुए लगातार पोस्ट करते रहे, रवि ने रायगढ़ जिले के आदिवासी अंचलों में डीएमएफ फंड से विकास नही होने व उपेक्षा का आरोप लगाते रहे हैं। जिसके बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के बाद रवि भगत को कोई जगह नही मिली थी।







